दुर्गा पूजा पुष्पांजलि मंत्र | Durga Pushpanjali Mantra

maa durga chalisa

Maa Durga Pushpanjali Mantra

Maa Durga Pushpanjali Mantra का जाप दुर्गा मां को खुश करने के लिए किया जाता है इस मंत्र का जाप करने से पापों से मुक्ति मिलती हैं। जो व्यक्ति सच्चे मन से इस मंत्र का पाठ करता है उससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उसे आशीर्वाद देती हैं।

दुर्गा पुष्पांजलि मंत्र का जाप करने से भक्तों को मां दुर्गा क्षमा कर देती हैं और अपनी कृपा सदैव बनाए रखती हैं। यह मंत्र भक्तों को सभी प्रकार की परेशानियों से दूर कर देता है और भक्तों का जीवन सुख समृद्धि से भर देता हैं।

प्रथम पुष्पांजली मंत्र
ॐ जयन्ती, मङ्गला, काली, भद्रकाली, कपालिनी।

दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोऽस्तु ते॥
एष सचन्दन गन्ध पुष्प बिल्व पत्राञ्जली ॐ ह्रीं दुर्गायै नमः॥

द्वितीय पुष्पांजली मंत्र
ॐ महिषघ्नी महामाये चामुण्डे मुण्डमालिनी।
आयुरारोग्यविजयं देहि देवि! नमोऽस्तु ते॥
एष सचन्दन गन्ध पुष्प बिल्व पत्राञ्जली ॐ ह्रीं दुर्गायै नमः॥

तृतीया पुष्पांजली मंत्र
ॐ सर्व मङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तु ते ॥१॥

सृष्टि स्थिति विनाशानां शक्तिभूते सनातनि।
गुणाश्रये गुणमये नारायणि! नमोऽस्तु ते ॥२॥

शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे।
सर्वस्यार्तिहरे देवि! नारायणि! नमोऽस्तु ते ॥३॥

*****

दुर्गा पुष्पांजलि मंत्र के लाभ 

अष्टमी के दिन मां दुर्गा पुष्पांजलि मंत्र का विशेष महत्व माना गया है इस दिन जो भी मां दुर्गा पुष्पांजलि मंत्र का जाप करता है उस पर मां दुर्गा की असीम कृपा होती हैं। इस मंत्र का जाप करने से भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण होती है।

जो भक्त मां आशीर्वाद को प्राप्त करता है उसके जीवन में कभी दुख नहीं आता उसका परिवार हमेशा प्रसन्न रहता है और सारी परेशानियों से मुक्त रहता हैं। यदि आप भी मां का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप अवश्य करें।

Maa Durga Puja Pushpanjali Mantra को हमने ध्यान पूर्वक लिखा है, फिर भी इसमे किसी प्रकार की त्रुटि दिखे तो आप हमे Comment करके या फिर Swarn1508@gmail.com पर Email कर सकते है। 

Swarn

My name is Swarn Jain, A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️, who integrates my faith into my work.

Leave a Reply