Shri Ram Mantra – श्री राम मंत्र

ram ji

श्री राम सबसे अधिक पूजे जाने वाले हिंदू देवताओं में से एक हैं। भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है, भगवान श्रीराम के मंत्रों का जाप करने से मनचाही कामना पूरी होती है।

सर्वार्थसिद्धि भगवान राम ध्यान मंत्र

ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,
लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम,
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।

संकट में सहायता के लिए मंत्र

लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्।
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।

ग्रह क्लेश निवारण और सुख संपत्ति दायक मंत्र

हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥

प्रतिदिन प्रभु का स्मरण करने के लिए मंत्र

|| श्री राम जय राम जय जय राम || 

मनोकामना पूर्ति हेतु मंत्र

|| श्री रामचन्द्राय नमः ||

अर्थ– चंद्र देव के साथ श्री राम को समर्पित यह मंत्र जातक को ध्यान अवस्था में बैठने के लिए तैयार करता है। इस मंत्र के ध्वनि स्पंदनों की मदद से मन के विभिन्न रूप खुद को पुनर्व्यवस्थित करते हैं।

विपत्ति में रक्षा हेतु मंत्र

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

मुक्ति और प्रभु प्रेम हेतु मंत्र

नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट।
लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट।।

सफलता और धन को आकर्षित करने का राम मंत्र

ॐ क्लीं नमो भगवते रामचन्द्राय सकलजन वश्यकराय स्वाह: ||

श्री राम गायत्री मंत्र

ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्॥

कोदण्ड राम मंत्र 

श्री राम जय राम कोदण्ड राम॥

अर्थ- कोदण्ड उस धनुष का नाम है, जिसे राम ने राक्षसों और बुरी ताकतों को हराने के लिए अपने हाथों में रखा था। यह मंत्र कहता है कि कोदण्ड धारण करने वाले भगवान राम की जीत हो। राम-कोदंड की जोड़ी अजेयता और अंतिम जीत का प्रतीक है। इस मंत्र का जाप करने से सभी भय दूर हो जाते हैं। साथ ही सद्भाव और सफलता को बढ़ावा मिलता है।

जयम मंत्र

श्री राम जयम ||

अर्थ- इस मंत्र का शाब्दिक अर्थ है ‘भगवान राम की विजय’। यह एक बहुत लोकप्रिय मंत्र है, जिसका व्यापक रूप से सामूहिक जाप के लिए उपयोग किया जाता है। यह मंत्र आत्मविश्वास बढ़ाता है। यह मंत्र शांति और सद्भाव को भी बढ़ावा देता है।

ह्रीं मंत्र 

ह्रीं राम ह्रीं राम ||

अर्थ- यह एक और सरल मंत्र है, जिसका उपयोग आध्यात्मिक राह पर पर्याप्त मार्गदर्शन की चाह में किया जा सकता है। यह मंत्र आध्यात्मिक तौर पर जागरूक होने में मदद करता है।

राम क्लीं मंत्र 

क्लीं राम क्लीं राम||

अर्थ- इस राम मंत्र का प्रयोग अनिष्ट शक्तियों से रक्षा के लिए किया जाता है। ये शक्तियां काला जादू, नकारात्मक मानसिकता, अदृश्य शक्तियां आदि हो सकती हैं। इसके साथ ही अन्य लोगों के नकारात्मक विचार और भावनाएं, अवसादग्रस्त मनोदशा, दृष्टिकोण और कार्य जो हमारी ऊर्जा को क्षति पहुंचाते हैं, उनसे भी यह मंत्र हमारी रक्षा करता है।

फट् मंत्र 

फट् राम फट् ||

अर्थ- अगर आप ऐसी आंतरिक शांति की तलाश कर रहे हैं, जो आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाए। ऐसे में आप इस मंत्र का उपयोग कर सकते हैं। यह मंत्र आपको काफी लाभ पहुंचाएगा। यह सरल राम मंत्र आपकी आंतर्रात्मा को सामंजस्य बैठाने में मदद करता है, जिससे आप एक निष्ठावान व्यक्ति के रूप में उभरते हैं। यह मंत्र आपके जीवन में विचार, शब्द और कर्म की स्पष्टता भी लाता है। जप करने वाला धर्म के पथ पर चलने के लिए प्रेरित होता है।

रामाय मंत्र 

रामाय नमः ||

अर्थ- इस सरल मंत्र का उद्देश्य उपासक की जिंदगी में स्पष्टता लाना है। यह मंत्र विशेष रूप से मन और वचन को पवित्र करता है। इस मंत्र का मूल कार्य मन से अशुद्ध विचारों को दूर करना है। यह मंत्र नकारात्मक, विचलित करने वाले या विनाशकारी विचारों को दूर करता है। जातक को आंतरिक शांति और आध्यात्मिकता की भावना प्राप्त करने में मदद करता है।

शरणं मंत्र 

श्री राम शरणं मम् ||

अर्थ- इस मंत्र के नियमित जाप से जातक को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत शक्ति प्राप्त होती है। यह स्वस्थ रहने में मदद करता है और मन को खुश रखता है।

हुं मंत्र 

ॐ रामाय हुं फट् स्वाहा ||

अर्थ- इस मंत्र के जप से मणिपुर चक्र में आरोग्य शक्ति सक्रिय हो जाती है। यह मंत्र उस ऊर्जा को संतुलित करता है, जो चक्र को शक्ति प्रदान करता है।

श्री राम मंत्र को हमने ध्यान पूर्वक लिखा है, फिर भी इसमे किसी प्रकार की त्रुटि दिखे तो आप हमे Comment करके या फिर Swarn1508@gmail.com पर Email कर सकते है। 

Swarn

My name is Swarn Jain, A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️, who integrates my faith into my work.

Leave a Reply