Shri Parasnath Stotra | श्री पारसनाथ स्त्रोत्र

Parasnath Bhagwan Stotra english

पार्श्वनाथ स्तोत्र (Parasnath Stotra) जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर, भगवान पार्श्वनाथ की आराधना का एक अत्यंत शक्तिशाली माध्यम है। भगवान पार्श्वनाथ को संकट मोचन और विघ्नहर्ता माना जाता है, क्योंकि उन्होंने ‘कमठ’ द्वारा दिए गए घोर उपसर्गों (कष्टों) को अपनी समता और तप से जीता था। यही कारण है कि भक्त जीवन की कठिनाइयों को दूर करने के लिए इस स्तोत्र का पाठ करते हैं।

अक्सर भक्त सही उच्चारण और अर्थ समझने के लिए Parasnath Stotra Lyrics (विशेषकर ‘उवसग्गहरं स्तोत्र’ या ‘पार्श्वनाथ चालीसा’) का सहारा लेते हैं। मान्यता है कि इस स्तोत्र का पूर्ण श्रद्धा के साथ पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा, भय, रोग और ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं।

Shri Parshwanath Stotra

नरेन्द्रं फणीन्द्रं सुरेन्द्रं अधीशं, शतेन्द्रं सु पुजै भजै नाय शीशं।
मुनीन्द्रं गणीन्द्रं नमे जोड़ि हाथं, नमो देव देवं सदा पार्श्वनाथं ॥१॥

गजेन्द्रं मृगेन्द्रं गह्यो तू छुडावे, महा आगतै नागतै तू बचावे।
महावीरतै युद्ध में तू जितावे, महा रोगतै बंधतै तू छुडावे ॥२॥

दुखी दुखहर्ता सुखी सुखकर्ता, सदा सेवको को महा नन्द भर्ता।
हरे यक्ष राक्षस भूतं पिशाचं, विषम डाकिनी विघ्न के भय अवाचं ॥३॥

दरिद्रीन को द्रव्य के दान दीने, अपुत्रीन को तू भले पुत्र कीने।
महासंकटों से निकारे विधाता, सबे सम्पदा सर्व को देहि दाता ॥४॥

ये भी पढे – Parasnath Stotra Lyrics in English

महापोंन को वज्र को भय निवारे, महपौन को पुंजतै तू उबारे।
महाक्रोध की अग्नि को मेघधारा, महालोभ शैलेश को वज्र मारा ॥५॥

महामोह अंधेर को ज्ञान भानं, महा कर्म कांतार को धौ प्रधानं।
किये नाग नागिन अधो लोक स्वामी, हरयो मान दैत्य को हो अकामी ॥६॥

तुही कल्पवृक्षं तुही कामधेनं, तुही दिव्य चिंतामणि नाग एनं।
पशु नर्क के दुःखतै तू छुडावे, महास्वर्ग में मुक्ति में तू बसावे ॥७॥

करे लोह को हेम पाषण नामी, रटे नाम सो क्यों ना हो मोक्षगामी।
करै सेव ताकी करै देव सेवा, सुने बैन सोही लहे ज्ञान मेवा ॥८॥

जपै जाप ताको नहीं पाप लागे, धरे ध्यान ताके सबै दोष भागे।
बिना तोहि जाने धरे भव घनेरे, तुम्हारी कृपातै सरै काज मेरे ॥९॥

दोहा
गणधर इंद्र न कर सके, तुम विनती भगवान।
द्यानत प्रीति निहार के, कीजे आप सामान ॥१०॥

*****

पार्श्वनाथ स्तोत्र, नियमित जाप मन को असीम शांति प्रदान करता है और आत्मा को निर्भय बनाता है। यह न केवल एक प्रार्थना है, बल्कि जीवन में आने वाली बाधाओं के विरुद्ध एक आध्यात्मिक सुरक्षा कवच (Spiritual Shield) भी है।

Shree Parasnath Stotra Lyrics को हमने ध्यान पूर्वक लिखा है, फिर भी इसमे किसी प्रकार की त्रुटि दिखे तो आप हमे Comment करके या फिर Swarn1508@gmail.com पर Email कर सकते है।

Swarn

My name is Swarn Jain, A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️, who integrates my faith into my work.

Leave a Reply