माँ सरस्वती आरती Saraswati Aarti in Hindi

saraswati maa

माँ सरस्वती की आरती हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। माँ सरस्वती विद्या, संगीत, कला और ज्ञान की देवी मानी जाती हैं। वे वाणी और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं, और उनकी पूजा से मनुष्य को ज्ञान, विद्या और संगीत की प्राप्ति होती है।

आरती श्री सरस्वती जी

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
जय सरस्वती माता॥

चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥
जय सरस्वती माता॥

बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥
जय सरस्वती माता॥

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥
जय सरस्वती माता॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो॥
जय सरस्वती माता॥

धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥
जय सरस्वती माता॥

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी सुखकारी ज्ञान भक्ति पावे॥
जय सरस्वती माता॥

जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
जय सरस्वती माता॥

*****

सरस्वती माता आरती के लाभ

सरस्वती माता की आरती करने से विद्या, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। यह मन को शांति और ध्यान केंद्रित करने की शक्ति देती है। आरती से वाणी में मधुरता आती है और रचनात्मकता बढ़ती है। माता सरस्वती की कृपा से शिक्षा और कला के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

उनकी आरती में माँ सरस्वती की महिमा और कृपा का गुणगान किया जाता है। विशेषकर वसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती की आरती का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस दिन को उनका जन्मदिन माना जाता है।

Maa Saraswati Aarti in Hindi को हमने ध्यान पूर्वक लिखा है, फिर भी इसमे किसी प्रकार की त्रुटि दिखे तो आप हमे Comment करके या फिर Swarn1508@gmail.com पर Email कर सकते है।

Swarn

My name is Swarn Jain, A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️, who integrates my faith into my work.

Leave a Reply