Sankata Chalisa संकटा माता की चालीसा

sankata chalisa

Sankata Mata Chalisa 

हिंदू धर्म के अनुसार संकटा माता दुखों एवं संकटों को दूर करने बाली देवी है। संकटा माता को संकट नासनी माता के नाम से भी जाना जाता है। संकटा माता को कश्मीरी समुदाय की कुल देवी माना जाता है। इनकी कृपा से सारे कष्ट दूर होते हैं।

नवरात्रि में जो आठवां दिन होता है वो संकटा माता का दिन माना जाता है। संकटा माता के भक्त यदि किसी परेशानी में होते है तो माता की चालीसा का पाठ करते है और माता उनकी पुकार अवश्य सुनती है।

संकटा माता की चालीसा

।।दोहा।।

जगत जननि जगदम्बिके, अरज सुनहु अब मोर।
बंदौ पद-युग नाइ सिर,विनय करों कर जोर।।

।।चौपाई।।

जय जय जय संकटा भवानी, कृपा करहु मो पर महारानी।
हाथ खड्ग भृकुटि विकराला, अरुण नयन गल में मुण्डमाला।।

कानन कुण्डल की छवि भारी, हिय हुलसे मन होत सुखारी।
केहरि वाहन है तव माता, कष्ट निवारो जन जन त्राता।।

आयऊं शरण तिहारी अम्बे, अभय करहु मोको जगदम्बे।
शरण आई जो तुमहिं पुकारा, बिन बिलम्ब तुम ताहि उबारा।।

भीर पड़ी भक्तन पर जब-जब, किया सहाय मात तुम तब-तब।
रक्तबीज दानव तुम मारे, शुम्भ-निशुम्भ के उदर विदारे।।

महिसासुर नृप अति बलबीरा, मारे मरे न अति रणधीरा।
करि संग्राम सकल सुर हारे, अस्तुति करी तुम तुमहिं पुकारे।।

प्रगटेउ काली रूप में माता, सेन सहित तुम ताहि निपाता।
तेहि के बध सब देव हरषे, नभ दुन्दुभि सुमन बहु बरसे।।

रक्षा करहु दीन जन जानी, जय जय जगदम्ब भवानी।
सब जीवों की हो प्रतिपालक, जय जग जननी दनुज कुल घालक।।

सकल सुमन की जीवन दाता, संकट हरो हमारी माता।
संकट नाशक नाम तुम्हारा, सुयश तुम्हार सकल संसारा।।

सुर नर नाग असुर मुनि जेते, गावत गुण गान निश दिन तेते।
योगी निशिवासर तब ध्यावहि, तदपि तुम्हार अंत न पावहिं।।

अतुल तेज मुख पर छवि सोहै, निरखि सकल सुर नर मुनि मोहै।
चरण कमल मै शीश झुकाऊं, पाहि पाहि कहि नितहि मनाऊं।।

नेति-नेति कहा वेद बखाना, शक्तिस्वरुप तुम्हार न जाना।
मै मूरख किमि कहौं बखानी, नाम तुम्हारा अनेक भवानी।।

सुमिरत नाम कटै दुःख भारी, सत्य वात यह वेद उचारी।
नाम तुम्हार लेत जो कोई, ताकौ भय संकट नहीं होई।।

संकट आय परै जो कबहिं, नाम लेत बिनसत हैं तबहिं।
प्रेम सहित जो जपे हमेशा, ताके तन नहि रहे कलेशा।।

शरणागत होई जो जन आवैं, मन वांछित फल तुरतहि पावै।
रणचंडी वन असुर संहारा, बंधन काटि कियौ छुटकारा।।

नाम सकल कलि कलुष नसावन, सुमिरत सिद्ध होय नर पावन।
षोड्श पूजन करे जो कोई, इच्छित फल पावै नर सोई।।

जो नारी सिंदूर चढ़ावे, तासु सोहाग अचल हो जावै ।
पुत्र हेतु जो पूजा करहिं, सन्तति-सुख निश्चय सो लहहिं।।

और कामना करे जो कोई, ताके घर सुख सम्पति होई।
निर्धन नर जो शरण में आवै, सो निश्चय धनवान कहावै।।

रोगी रोग मुक्त होइ जावै, तब चरणन को ध्यान लगावै।
सब सुख खानि तुमारि पूजा, एहि सम और उपाय न दूजा।।

पार करे संकटा चालीसा, तेहि पर कृपा करहिं गौरीसा।
पाठा करें अरु सुनै सुनावै, वाकौ सब संकट मिटि जावे।।

कहां तक महिमा कहौं तुम्हारी, हरहू बेगि मोहि संकट भारी।
मम कारज सब पूरन किजे, दीन जनि मोहिं अभय कर दीजे।।

तोहि विनय करूं मैं बारम्बारा, छमहूँ सकल अपराध हमारा।

।।दोहा।।

मातु संकटा नाम तव, संकट हरहुँ हमार।
होय प्रसन्न निज दास पर लिजै मोहिं उबार।।

******

संकटा माता चालीसा पढ़ने के लाभ 

जो व्यक्ति सच्चे मन से संकटा माता चालीसा का पाठ करता है वह मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है आप जब भी इस चालीसा का पाठ करते हैं तो आपके मन को शांति प्राप्त होती है। इस चालीसा का पाठ करने से राहू दोष कम होता है।

संकटा माता चालीसा का पाठ करने से आपके जीवन से सारे दुख दूर होते हैं और आपको समाज में सम्मान एवं संपत्ति मिलती है। 

संकटा माता की चालीसा को हमने ध्यान पूर्वक लिखा है, फिर भी इसमे किसी प्रकार की त्रुटि दिखे तो आप हमे Comment करके या फिर Swarn1508@gmail.com पर Email कर सकते है।

Swarn

My name is Swarn Jain, A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️, who integrates my faith into my work.

Leave a Reply