Surya Dev Ki Aarti – श्री सूर्य देव

surya dev chalisa
सूर्य देव की आरती हिन्दू धर्म में भगवान सूर्य की पूजा के लिए गाया जाने वाला महत्वपूर्ण भजन है। सूर्य देव को जीवन, ऊर्जा, और स्वास्थ्य का स्रोत माना जाता है। उनकी आराधना से व्यक्ति को शक्ति, उत्साह, और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

Surya Dev ki Aarti

 जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।
त्रिभुवन-तिमिर-निकन्दन, भक्त-हृदय-चन्दन॥
 जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

सप्त-अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।
दु:खहारी, सुखकारी, मानस-मल-हारी॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

सुर-मुनि-भूसुर-वन्दित, विमल विभवशाली।
अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

सकल-सुकर्म-प्रसविता, सविता शुभकारी।
विश्व-विलोचन मोचन, भव-बन्धन भारी॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

कमल-समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।
सेवत साहज हरत अति मनसिज-संतापा॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

नेत्र-व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा-हारी।
वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।
हर अज्ञान-मोह सब, तत्त्वज्ञान दीजै॥
जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

******

सूर्य देव की आरती के लाभ

सूर्य देव की आरती का गान विशेष रूप से रविवार के दिन किया जाता है। इस आरती में भगवान सूर्य की कृपा और तेज का गुणगान होता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और स्वास्थ्य का वास होता है। सूर्य देव की आरती करने से मानसिक और शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है।

Surya Dev ki Aarti Hindi Lyrics को हमने ध्यान पूर्वक लिखा है, फिर भी इसमे किसी प्रकार की त्रुटि दिखे तो आप हमे Comment करके या फिर Swarn1508@gmail.com पर Email कर सकते है। 

Swarn

My name is Swarn Jain, A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️, who integrates my faith into my work.

Leave a Reply