सन्तोषी माता की आरती Santoshi Mata Aarti

Santoshi Mata Aarti

संतोषी माता की आरती का विशेष महत्व है। संतोषी माता को संतोष और सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है। उनकी आरती करने से जीवन में सुख, शांति और संतोष का संचार होता है। माता की आरती भक्तों को मानसिक शांति प्रदान करती है और मन के नकारात्मक विचारों को समाप्त करती है। संतोषी माता की कृपा से परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है तथा आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

Santoshi Mata Aarti Lyrics In Hindi

जय सन्तोषी माता, मैया जय सन्तोषी माता।
अपने सेवक जन को, सुख सम्पत्ति दाता॥
जय सन्तोषी माता॥

सुन्दर चीर सुनहरी माँ धारण कीन्हों।
हीरा पन्ना दमके, तन श्रृंगार कीन्हों॥
जय सन्तोषी माता॥

गेरू लाल छटा छवि, बदन कमल सोहे।
मन्द हंसत करुणामयी, त्रिभुवन मन मोहे॥
जय सन्तोषी माता॥

स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर ढुरें प्यारे।
धूप दीप मधुमेवा, भोग धरें न्यारे॥
जय सन्तोषी माता॥

गुड़ अरु चना परमप्रिय, तामे संतोष कियो।
सन्तोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो॥
जय सन्तोषी माता॥

शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही।
भक्त मण्डली छाई, कथा सुनत मोही॥
जय सन्तोषी माता॥

मन्दिर जगमग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई।
विनय करें हम बालक, चरनन सिर नाई॥
जय सन्तोषी माता॥

भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै।
जो मन बसै हमारे, इच्छा फल दीजै॥
जय सन्तोषी माता॥

दुखी दरिद्री, रोग, संकट मुक्त किये।
बहु धन-धान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिये॥
जय सन्तोषी माता॥

ध्यान धर्यो जिस जन ने, मनवांछित फल पायो।
पूजा कथा श्रवण कर, घर आनन्द आयो॥
जय सन्तोषी माता॥

शरण गहे की लज्जा, राखियो जगदम्बे।
संकट तू ही निवारे, दयामयी अम्बे॥
जय सन्तोषी माता॥

सन्तोषी माता की आरती, जो कोई जन गावे।
ऋद्धि-सिद्धि, सुख-सम्पत्ति, जी भरकर पावे॥
जय सन्तोषी माता॥

*****

सन्तोषी माता की आरती लाभ

संतोषी माता की आरती नियमित रूप से करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। विशेष रूप से शुक्रवार को उपवास और आरती करने का महत्व है। यह आरती व्यक्ति के जीवन से कष्ट और दु:ख को दूर करती है और सुखद भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है। माता की आरती के दौरान भक्त उनका गुणगान करते हैं, जिससे उनकी आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है।

आरती का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह व्यक्ति को संतोष की भावना से भर देती है। जीवन की छोटी-छोटी खुशियों का महत्व समझ में आता है। संतोषी माता की आरती करने से धन, स्वास्थ्य और खुशहाली के साथ-साथ भक्तों के मन में विश्वास और आस्था का भाव भी प्रबल होता है।

Santoshi Mata Aarti Lyrics In Hindi को हमने ध्यान पूर्वक लिखा है, फिर भी इसमे किसी प्रकार की त्रुटि दिखे तो आप हमे Comment करके या फिर Swarn1508@gmail.com पर Email कर सकते है।

Swarn

My name is Swarn Jain, A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️, who integrates my faith into my work.

Leave a Reply